तालाबों को पुनर्जीवित करने के अभियान में राशि की कमी नहीं आएगी : ऊर्जा मंत्री

@ जयपुर राजस्थान :-

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा जिले के देवली क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। नागर ने खजूरी पंचायत में जल संसाधन विभाग द्वारा 3.23 करोड़ रूपए की लागत से होने वाले तीन तालाबों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

नागर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलीझाड़ में आयोजित समारोह में कहा कि पूरी विधानसभा में तालाबों के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा हर जगह हो रही है।

लक्ष्मीपुरा में गंगा सागर तालाब के कार्य को देखने स्वयं प्रभारी मंत्री दक आए और प्रशंसा करके गए। उन्होंने कहा कि तालाबों को पुनर्जीवित करने का यह अभियान चल रहा है, इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग जनप्रतिनिधि भी करें तो काम की क्वालिटी बनी रहेगी। कार्यक्रम में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...