@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
नरनावा विधानसभा हलका के गांव डिंडोली में आयोजित जनसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार निष्पक्ष तरीके से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं बराबर विकास कार्य करवा रही है।
हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा पंजाब जैसे पड़ोसी राज्य में भी है। अन्य इलाकों की तरह नरवाना भी भविष्य में विकास का उदाहरण बने, इसके लिए वे दिन-रात प्रयासरत हैं।

