केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है : मुख्यमंत्री

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

पंजाब के डेराबस्सी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे।
पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने और अब मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की कभी सुध नहीं ली है और न ही किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदा। वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों को हरियाणा की तरह एमएसपी पर खरीदा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...