@ बीकानेर राजस्थान :-
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पहल पर देश में पहली बार 200 किमी लंबी ‘वेदांता टूर डी थार’ अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का आयोजन बीकानेर में किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार सुबह 08.15 बजे नौरंगदेसर में साइक्लिंग रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विमर्शानंद, फ्रांस से आए पीयर गिरबॉड, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, मोहन सुराणा, नगर निगम उपायुक्त यशपाल, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, गुमान सिंह राजपुरोहित, संतोषानंद महाराज, मनीष आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजस्थान में खेलों और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने में इस आयोजन की भूमिका को पहचानते हुए, केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “वेदांता टूर डी थार राजस्थान में इको टूरिज्म और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ सहनशक्ति वाले खेलों के लिए गंतव्य के रूप में अत्यधिक संभावना को दिखाता है। सांसद खेल महोत्सव 2025 के हिस्से के तौर पर, भारत और विदेशों के एथलीटों का हिस्सा लेना डेज़र्ट स्पोर्ट में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है। मैं एथलेटिक उत्कृष्टता और #CycleForZeroHunger के ज़रिए सामुदायिक कल्याण का समर्थन करने वाला मंच बनाने के लिए सीएफआई, वेदांता और ग्लोबल हैप्पीनेस फ़ाउंडेशन की प्रशंसा करता हूँ।”
साइक्लिंग रेस का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जामनगर से अमृतसर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर नौरंगदेसर में हुआ। एनएचएआई के सहयोग से नौरंगदेसर से देसलसर तक 50 किलोमीटर की दूरी में सड़क को दोनों साइड से ट्रैफिक फ्री रखा गया। साइकिल रेस का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया, वेदांता, साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई, नेवली इंडिया, हल्दीराम ग्रुप इत्यादि के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।

बीकानेर में साइकिलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा विकास
इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर का दिन बीकानेर के खेल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला सिद्ध होने वाला है। हर साल इस साइक्लिंग रेस का आयोजन इसी स्थान पर होगा। इससे पर्यटन के क्षेत्र में बीकानेर का नाम ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी चमकेगा। साथ ही कहा कि बीकानेर में आगामी बजट में बीकानेर में साइकिल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर घोषणा होगी।
उन्होने कहा कि इस साइक्लिंग रेस प्रतियोगिता का आयोजन जामनगर से अमृतसर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर उसी स्थान पर हो रहा है जहां 8 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री के नौरंगदेसर आगमन पर बीकानेर के 100 साइकिलिस्टों ने उनकी अगवानी की और बरसात के बीच सभा स्थल तक प्रधानमंत्री के साथ चले। प्रधानमंत्री जी ने भी इस आयोजन को लेकर बधाई दी है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि हमने टूर डी फ्रांस का नाम सुना था लेकिन केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ”टूर दी थार” की सौगात बीकानेर को दी है। ये पहला एडिशन है, उम्मीद करते हैं हर साल इसका आयोजन होगा और हर बार इससे भी बेहतर आयोजन थार के रेगिस्तान में होगा।

डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने इसे बीकानेर के लिए ऐतिहासिक बताते हुए केन्द्रीय कानून मंत्री का आभार जताया। लालेश्वर महादेव मंदिर महंत विमर्शानंद ने कहा कि देश का प्रत्येक युवा इस साइकिल रेस के जरिए ”चरैवेति चरैवेति” के संदेश को पूरे विश्व में फैलाएगा। खेल को खेल की भावना से खेलना, देखना और आयोजित करना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मंच संचालन ज्योति रंगा ने किया। रेस का समन्वयक सुरेन्द्र कुकणा को बनाया गया था।
भारत में पहली बार हुआ 200 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय साइकिल रेस का आयोजन
सीएफआई के वी.एन.सिंह ने बताया कि भारत में साइक्लिंग रेस का आयोजन नोएडा, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, चंडीगढ़ इत्यादि जगहों पर होता है। जो 50-60 किलोमीटर तक ही आयोजित की जाती है। देश में पहली बार 200 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का आयोजन हुआ है।
फ्रांस, स्विजरलैंड समेत देश भर से साइक्लिस्टों ने लिया हिस्सा
सिंह ने बताया कि साइक्लिंग रेस में फ्रांस, स्विजरलैंड, सिंगापुर समेत देश के विभिन्न राज्यों राजस्थान समेत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,उड़ीसा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड,गुजरात, गोआ, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, चंडीगढ़, दमन एवं दीव, दादरा एंड नगर हवेली के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वालों में 16 वर्ष से लेकर 69 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी शामिल थे।

एलिट और एमेच्योर दो कैटेगरी में 100 और 200 किमी लंबी हुई साइकिल रेस
सीएफआई के वी.एन.सिंह ने बताया कि यह साइक्लिंग रेस एलिट और एमेच्योर दो कैटेगरी में आयोजित हुई। एलिट कैटेगरी की साइकिल रेस 100 किमी और एमेच्योर 200 किमी आयोजित की गई। एलिट में टॉप 10 पुरूष और महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं एमेच्योर कैटेगरी में 100 और 200 किमी लंबी साइकिल रेस का आयोजन किया गया। एमेच्योर कैटेगरी में पुरुष और महिला दोनों के लिए 16-30 वर्ष, 31-45 वर्ष और 45 वर्ष से ज्यादा के तीन-तीन अलग अलग वर्ग बनाए गए। इसमें टॉप 03 को और अलग अलग आयु वर्ग में भी टॉप थ्री को पुरस्कृत किया गया।
एलिट पुरूष वर्ग में ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी
सीएफआई के वी.एन.सिंह ने बताया कि एलिट कैटेगरी में आयोजित 100 किमी साइक्लिंग रेस में पुरुष वर्ग में टॉप 10 खिलाड़ी क्रमश: साहिल कुमार, विश्वजीत सिंह, सचिन देसाई, मुकेश कुमार कस्वां, सूर्या थट्टू, वैंकप्पा केंगांलागुट्टी, अरशद फरीदी, चिराग सहगल, अदवैथ शंकर एसएस और कृष्णा नायाकोडी रहे।
एलिट महिला वर्ग में ये रहीं टॉप 10 खिलाड़ी
सिंह ने बताया कि एलिट कैटेगरी में आयोजित 100 किमी साइक्लिंग रेस में महिला वर्ग में टॉप 10 खिलाड़ी क्रमश: स्वास्ति सिंह, सौम्या अंतापुर, हर्षिता जाखड़, दानाम्मा, वैष्णवी गाभाने, सुहानी कुमारी, योगेश्वरी कदम, पारूल, आरती और कृष्णा चौधरी रहीं।
एमेच्योर 200 और 100 किमी में ये रहे टॉप थ्री
राजेश गिरधर ने बताया कि एमेच्योर 200 किमी में अनूप कुमार और अर्पिताकेतन पंडिया चैंपियन बनें। वहीं पुरूष वर्ग में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश संजीव शर्मा व बजरंग गोदारा रहे। वहीं महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रानी माहेश्वरी रहीं। 100 किमी में महिला वर्ग में टॉप थ्री क्रमश : बरनाली महेला, सिद्धी वाफेलकर और अनामिका वर्मा और पुरूष वर्ग में टॉप थ्री हर्ष पंवार, विनय गोस्वामी, मलय गुप्ता रहे। वहीं 6-30 वर्ष, 31-45 वर्ष और 45 वर्ष से ज्यादा वर्ग में भी 100 और 200 किमी में टॉप थ्री घोषित किए गए।
कुल 27 लाख के पुरस्कार रहे दांव पर
सीएफआई के वी.एन.सिंह ने बताया कि इस साइकिल रेस में कुल 27 लाख के पुरस्कार दांव पर थे। एलीट वर्ग में टॉप 10 पुरस्कार में क्रमश: सवा लाख, 90 हजार, 75 हजार, 60 हजार, 50 हजार, 40 हजार, 35 हजार, 30 हजार, 20 हजार, 15 हजार के पुरस्कार , वहीं एमेच्योर कैटेगरी में विभिन्न आयु वर्ग के पुरस्कारों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को क्रमश 75 हजार, 60 हजार और 50 हजार का पुरस्कार व ओवर ऑल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 40 हजार, 30 हजार और 25 हजार के पुरस्कार दांव पर थे।

Alright, alright! Trying out bongdalu602. Hopefully it’s got the goods on the games I’m following. Fingers crossed for some accurate deets! Check it out bongdalu602!
Love the bet669app! Easy to gamble on the go. Perfect for when I’m bored on my commute. Download from: bet669app
Okay, so I know the name might sound… different haha but trust me, KUBETJUDAISM is legit! Excellent games and great customer support. Check out kubetjudaism! You might be surprised!