सीमा सुरक्षा बल अकादमी ग्वालियर एवं IIT मद्रास के मध्य CARTS की स्थापना हेतु MoU

@ नई दिल्ली :-

सीमा सुरक्षा बल अकादमी ग्वालियर एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के मध्य आज एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अंतर्गत ‘Centre for Advanced Research and Technology in Seema Suraksha – CARTS’ की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से भारत की सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ व आत्मनिर्भर बनाएगा।

इस एमओयू पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से डॉ. शमशेर सिंह, IPS, निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी ग्वालियर तथा आईआईटी मद्रास की ओर से प्रो. मनु संथानम, डीन IC & SR ने हस्ताक्षर किए।

CARTS का लक्ष्य सीमा सुरक्षा से जुड़े वास्तविक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उन्नत अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी समाधान विकसित करना है। यह केंद्र एक ऐसा तकनीकी मंच बनेगा जहाँ सीमा सुरक्षा बल की मैदानी आवश्यकताओं और IIT Madras की तकनीकी विशेषज्ञता का समन्वय होगा।

इस केंद्र में निम्नलिखित अत्याधुनिक तकनीकों पर अनुसंधान एवं समाधान विकसित किए जाएंगे जिसमें  स्मार्ट सर्विलेंस सिस्टम – एआई आधारित निगरानी, सेंसर नेटवर्क, इंटीग्रेटेड ऑब्जर्वेशन सिस्टम, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, तस्करी रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों की पहचान ,बॉर्डर मॉनिटरिंग के लिए रोबोटिक्स, कठोर जलवायु सहनशील उपकरण – दुर्गम चौकियों पर तैनात जवानों के लिए तकनीकी सहायक उपकरण, संचार एवं डेटा सुरक्षा समाधान, खुफिया सूचना विश्लेषण हेतु AI/ML तकनीक शामिल हैं।

इस केंद्र से तैयार तकनीकें सीमा पर तैनात जवानों की रोजमर्रा की चुनौतियों को कम करेंगी, जैसे— जिनमें वास्तविक समय (real-time) में संवेदनशील गतिविधियों का पता लगाना, रात्रि एवं लंबी दूरी पर बेहतर निगरानी, दुर्गम इलाकों में पेट्रोलिंग के दौरान जोखिम में कमी, मौसम-प्रभावित क्षेत्रों में उपकरणों की विश्वसनीयता, संसाधनों का स्मार्ट उपयोग एवं संचालन क्षमता में वृद्धि शामिल हैं। इन तकनीकों से सीमा की सुरक्षा और अधिक मजबूत, त्वरित एवं प्रभावी होगी।

CARTS की स्थापना Make in India और Atmanirbhar Bharat अभियानों को सीधे प्रोत्साहित करेगी। इस साझेदारी के माध्यम से स्वदेशी तकनीकी समाधान विकसित होंगे, उच्च स्तरीय R&D भारत में ही किया जाएगा, सुरक्षा क्षेत्र में आयात निर्भरता कम होगी और भविष्य की तकनीकें भारतीय विशेषज्ञों द्वारा भारतीय आवश्यकताओं के लिए तैयार होंगी।

IIT Madras तकनीकी विशेषज्ञता, अनुसंधान समर्थन तथा R&D लैब स्थापित करेगा, जबकि BSF Academy ग्वालियर अपने क्षेत्रीय अनुभव, सुविधाएँ एवं ऑपरेशनल इनपुट उपलब्ध कराएगा। दोनों संस्थान मिलकर CARTS केंद्र को एक राष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट अनुसंधान हब बनाएंगे।

3 thoughts on “सीमा सुरक्षा बल अकादमी ग्वालियर एवं IIT मद्रास के मध्य CARTS की स्थापना हेतु MoU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...