@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार की महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला विषय “डिजिटल दुनिया में महिला सुरक्षा :जागरूकता एवं समाधान “कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सब इंस्पेक्टर राजा राम डोभाल जी,थाना इंचार्ज ,कलालघाटी कोटद्वार तथा विशिष्ट वक्ता सब इंस्पेक्टर अभिनव शर्मा जी पुलिस चौकी ,कोटद्वार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र जी द्वारा की गई।

मुख्य वक्ता डोभाल जी द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर ,उत्तराखंड पुलिस सहायता एप, गोरा शक्ति एप तथा एसऒएस नंबर आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।वहीं विशिष्ट वक्ता अभिनव शर्मा जी द्वारा छात्राओं को सजग रहने तथा वर्तमान में डिजिटल प्रचलित हनी ट्रैप आदि से सावधान रहने संबंधी प्रभावी जानकारी साझा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न निवारण समिति एवं शिकायत पेटी संबंधी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ कविता अहलावत द्वारा किया गया तथा अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपाली रतुड़ी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार मित्तल, भगवत सिंह, डॉ दिवाकर बौद्ध, मणिकांत शाह,डॉ हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ महेशानंद नौडियाल, डॉ अंजू थपलियाल , दीप्ति मैठाणी, डॉ ललित सिंह बिष्ट, कार्मिक वर्ग एवं छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।
