@ देहरादून उत्तराखंड :-
24 अप्रैल 2026 को वादिनी निवासी प्रताप मार्ग सुभाष नगर क्लेमेंटाउन देहरादून प्रार्थना पत्र दिया कि एक युवक द्वारा अक्टूबर वर्ष 2025 से अब तक क्षेत्र में निवासरत लड़कियों के साथ कई बार छेड़छाड़, डराने, पीछा करने व घर में घुसकर ताका झांकी करने तथा 18 अप्रैल 2026 को प्रातः वादीनी के ड्यूटी से घर आने पर उक्त लड़के द्वारा वादिनी का घर तक पीछा कर, घर की दीवार फाधकर कमरे में घुसने का प्रयास किया गया तथा वादिनी द्वारा उक्त संदिग्ध युवक द्वारा पूर्व में इस प्रकार की घटनाये अन्य लडकियों के साथ भी करने, जिनकी वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के सम्बंध में अवगत करया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मु.अ.सं. -37/2026 धारा 77,78,79,331(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन को उक्त संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सीसीटीवी फुटेजो को भी चैक करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस /सीसीटीवी की सहायता से अभियुक्त सोहेब हुसैन को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ विवरण:-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह गाडी चलता है तथा नशे का आदि है। अभियुक्त रात में लडकीयो का पीछा करके मौका पाकर उनके घर में घुसकर लड़कियों के कमरों व वॉशरूम के खिड़की/ रोशनदानो से ताका झांकी की गई थी। अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाये की गई थी तथा अभियुक्त पर पूर्व में भी .2 अभियोग पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
सोहेब हुसैन पुत्र स्वर्गीय इरशाद हुसैन, निवासी आरटीओ चेक पोस्ट आशारोड़ी मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र 21 वर्ष
आपराधिक इतिहास :-
1- मु.अ.सं.- 107/26 धारा 78(2),331(2)बीएनएस, थाना पटेल नगर देहरादून
2- मु.अ.सं.- 595/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना पटेल नगर देहरादून
पुलिस टीम :-
1-उ.नि. मयंक त्यागी, थाना क्लेमेंटाउन
2-उ.नि. सुधा रावत थाना पटेल नगर
3-हे.का. भूपेंद्र कुमार
4- का. राजीव कुमार
5- का. पॉपीन कुमार
5-का. रणवीर शाह
6- का. कैलाश पवार

I was looking for this. Really refreshing take on the information. Thanks a lot.