@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होने कहा की मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में उनके द्वारा दी गई सराहनीय सेवाएं आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं। उनका विकास का जो विजन था, वह आज धरातल पर साकार हो रहा है।

