मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

मध्य प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को नवीन पुलिस मुख्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कराया।

राज्य शासन के निर्णयानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए। सभी ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर देश के संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूलभूत मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की भावना को भी प्रमुखता दी गई।

विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस सामूहिक वाचन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी मूल भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस विभाग में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संविधान के आदर्शों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...