मेघालय के मुख़्यमंत्री कौनराड के संगमा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

@ शिलांग मेघालय :-

मेघालय के मुख़्यमंत्री कौनराड के संगमा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें मेघालय की मजबूत विकास गति, जिसमें आर्थिक विकास, मातृ स्वास्थ्य और मानव विकास में सुधार, किसान आय की पहल, न्यू शिलांग शहर, पर्यटन विस्तार, 39 वें राष्ट्रीय खेल 2027 की तैयारी और स्वदेशी ज्ञान और संस्कृति के संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

उन्होने मेघालय के भविष्य के विकास पर चर्चा की, जिसमें छोटे एनईआर राज्यों के लिए निरंतर समर्थन, पूंजी निवेश, बढ़ी हुई ईएपी छत, बुनियादी ढांचे और राजकोषीय सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करवाया और राज्य की प्रगति, विज़न 2032, और विकसित भारत के विज़न के साथ जुड़े प्रस्तावों पर भी दस्तावेज प्रस्तुत किए।

मुख़्यमंत्री कौनराड के संगमा ने मेघालय के राज्य दिवस पर राज्य के लोगों को उनकी बधाई और यूनेस्को विश्व विरासत मान्यता के लिए लिविंग रूट ब्रिज के राष्ट्रीय नामांकन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...