@ ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश :-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने रेफरल अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में पहला लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट स्थापित किया, जिससे ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भरता आएगी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएँ सशक्त होंगी। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य केंद्र ‘संकल्प’ की भी शुरुआत की गई, जो बल के कर्मियों और उनके परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करेगा।

इस अवसर पर महानिदेशक ITBP, राहुल रसगुत्रा, आईपीएस ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए घोषणा की कि रेफरल अस्पताल, ग्रेटर नोएडा को जल्द ही एक टीचिंग हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे बल के चिकित्सा प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
इस कार्यक्रम में एडीजी (चिकित्सा) डॉ. विनोद कुमार, आईजी (चिकित्सा) डॉ. बलराज बेगरा, निदेशक (चिकित्सा) डॉ. लिंगराज, डीआईजी (चिकित्सा) डॉ. विवेक माथुर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

