महाराष्ट्र में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बची

@ मुंबई महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बची, जब इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान उसी रनवे पर उतर गया, जहां से एयर इंडिया का एक जेट विमान तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने तेजी से आगे बढ़ रहा था।

घटना का वीडियो तरुण शुक्ला नाम के एक यूजर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। इससे मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर चिंताएं बढ़ गयी हैं। नागर विमानन महानिदेशालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुंबई से एक वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी करके दावा किया कि इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 6053 के पायलट ने एटीसी की ओर से दिये गये निर्देशों का पालन किया था। इंडिगो के एक प्रतिनिधि ने कहा, आठ जून, 2024 को इंदौर से इंडिगो की उड़ान 6ई 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी की ओर से लैंडिंग की मंजूरी दी गयी। पायलट ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया।

इंडिगो में, यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हमने प्रक्रिया के अनुसार घटना की सूचना दी है। एटीसी अधिकारी को ड्यूटी से हटाने की डीजीसीए की तत्काल प्रतिक्रिया घटना की गंभीरता को दर्शाती है और विमानन संचालन में सख्त सुरक्षा मानकों को बनाये रखने पर जोर देती है।

16 thoughts on “महाराष्ट्र में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बची

  1. Наша основная деятельность – поставка трубопроводного оборудования
    высокого качества. Мы
    Волга Пром Контракт обеспечиваем предприятия электроприводами, задвижками шиберными и кранами шаровыми чугунными.

  2. подобным способом все игрок может
    быть уверенным в этом результаты
    игры построены {исключительно} на удаче и
    случайности, pin up но не на.

  3. Hey! This is kind of off topic but I need
    some guidance from an established blog. Is it tough to set up your own blog?
    I’m not very techincal but I can figure things out pretty fast.

    I’m thinking about creating my own but I’m not sure where to start.
    Do you have any points or suggestions?
    Cheers

  4. I just couldn’t depart your web site before suggesting that I
    extremely enjoyed the standard information an individual provide on your guests?
    Is gonna be back often to check up on new posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...