महिला सशक्तिकरण में लाड़ली बहना योजना क्रांतिकारी पहल : मुख्यमंत्री

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाएं परिवार की रीढ़ और इज्जत होती हैं। सनातन संस्कृति में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिये प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जो निरंतर जारी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहनों को सशक्त बनाना अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं। वे चाहते हैं कि ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाएं प्रमुख भूमिका में रहें।

महिला कल्याण और सशक्तिकरण की यही नीति मध्यप्रदेश सरकार की भी है। प्रदेश की लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भिंड जिले के लहार में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त के रूप में 1835 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड जिले को 322 करोड़ लागत के 56 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 4 सांदीपनि विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार में विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय स्तर पर पीजी कक्षाओं की सुविधा में वृद्धि करने की घोषणा भी की।

बहनों, बेटियों के विकास के साथ सभी नागरिकों के कल्याण के हो रहे कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कामकाजी महिलाओं की समृद्धि, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी आवश्यक प्रयास कर रही है। बहनों और बेटियों के साथ युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को इतना सक्षम बनाया जाएगा कि वे नौकरी पाने में नहीं, बल्कि नौकरी प्रदान करने में सक्षम बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कतिपय लोग महिला कल्याण कार्यक्रमों का विरोध करते हैं। ऐसे लोगों ने स्वयं तो कभी भी लाड़ली बहना जैसी कारगर योजना प्रारंभ नहीं की, अब वे निंदा के अलावा कुछ नहीं करते। यह सर्वविदित है कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को दी जा रही राशि परिवार में खुशियां लाने का माध्यम बनी हैं। हमारी बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और जगदम्बा का स्वरूप हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। देश का इतिहास बदल रहा है। अब महिला आरक्षण की पहल से इतिहास का नया अध्याय प्रारंभ होगा। कतिपय लोगों ने महिला आरक्षण के प्रावधान में बाधा बनने का कार्य किया है, लेकिन अंतत: बहनों को सशक्त बनाने के प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे।

राज्य में सुगम परिवहन सेवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा भी प्रारंभ की जा रही है। कई वर्ष से हमारी बहनों और बेटियों के साथ सभी नागरिकों को ऐसी सेवा की आवश्यकता थी। राज्य शासन द्वारा इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

ग्वालियर और चंबल अंचल के विकास में नए आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। भिण्ड का जवान सीमा की रक्षा करता है और किसान खेती से अपनी पहचान बनाता है। इस अंचल का संबंध महाभारत से जोड़ा जाता है। लहार नामकरण यहां लाक्षागृह के होने से हुआ, ऐसी मान्यता है। इस अंचल पर हनुमान जी की भी विशेष कृपा है। भिंड जिले के साहसी जवान भारतीय सेना में बड़ी संख्या में शामिल हैं। भिंड के बीहड़ कभी दस्यु समस्या के कारण जाने जाते थे, अब यह क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। शिवपुरी जिले में हाल ही में सैन्य क्षेत्र में उपयोगी लंबी दूरी तक तेज मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल की इकाई प्रारंभ करने की पहल हुई है। चंबल, ग्वालियर क्षेत्र में समग्र प्रगति के प्रयास हो रहे हैं। यहां विकास को नए आयाम मिलेंगे।

सांदीपनि विद्यालयों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मिल रहे हैं संस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड जिले के जिन विकास कार्यों की शुरूआत हो रही है, उनमें 4 सांदीपनि विद्यालों की सौगात भी शामिल है। इतिहास गवाह है कि भगवान कृष्ण और सुदामा की मैत्री का उदाहरण सांदीपनि आश्रम था, अत: राज्य शासन ने सांदीपनि विद्यालय का नाम देकर विद्यार्थियों को समानता के महत्व से भी अवगत करवाया है। सर्वसुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य भी कर रहे हैं।

यूसीसी इसी माह लागू करने की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आराध्य श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) इसी माह लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। उच्च स्तरीय समिति के गठन के साथ ही नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए थे। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों से बैठकों में चर्चा भी की गई। प्रदेश में इस दिशा में क्रियान्वयन इसी माह प्रारंभ करने की तैयारी है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों और भाइयों ने भी नई व्यवस्था का समर्थन किया है। यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश में व्यक्तिगत और पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और संबंधित विषयों का संचालन पृथक-पृथक प्रावधानों के स्थान पर समान रूप से किए जाने की व्यवस्था लागू करना है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक, गरीब, महिला और युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है। कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के हित के लिए कई योजना बनाई गई हैं। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसलों का उपार्जन किया जा रहा है। गौशालाओं की स्थापना और अनुदान के माध्यम से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने के प्रयास जारी है। प्रदेश में उद्योग और व्यवसाय में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है और शासन का प्रयास है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंदरौआ सरकार धाम में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिण्ड जिले के प्रवास के दौरान मेहगांव तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंदरौआ सरकार धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आस्था के केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत  1008 रामदास जी महाराज से भेंट भी की एवं मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

One thought on “महिला सशक्तिकरण में लाड़ली बहना योजना क्रांतिकारी पहल : मुख्यमंत्री”

  1. Dirty dozen volume 5 interracialPublic sex mega videoFilipina nudes datingIn nude picture publicAsian foot bindingYoung finger fuckersStaph infection vulvaInterracial
    dating webTeens and education xnxx Angry gayEmo hairstyles for
    girl teensWife talking dirty during sexHair
    growing up penisC infusion home facialErotic art sketchShit fuck teenBills khakis vintage twill bark https://xnxxy.cc Video sexy humourNude 1900 photosHot
    amateur sex video clipsEthan hunt porn star sitePart-time jobs for teens virginia beachBreast cancer stage iv
    survival rateHomemade house wife sex video xnxx Orgy fuck partiesPrachi
    desai bikiniSexy red head audrey anal creampieAverage male penis size whiteCamera
    guys gayBusty redhead pussyNude power pointsSumma
    cum laude university of st. Thomas houstonPlaymate hardcoreToon sex skySoft female eroticFree lactating tits vidsPorn men forced to eat pussyErotic black lesbian vids

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...