@ नई दिल्ली :-
महिला टी-20 क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन श्रीलंका से होगा। दुबई में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगी। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंची हैं और खिताब के लिए जोरदार मुकाबले की उम्मीद है।

7 बार की चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ग्रुप-ए में अपने सभी मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर रही। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब की प्रबल दावेदारी पेश की है।
वहीं, मौजूदा चैंपियन श्रीलंका ने भी अपने अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया। ग्रुप चरण में श्रीलंका ने भी अपने तीनों मुकाबले जीते और ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
श्रीलंका ने वर्ष 2024 में महिला टी-20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था और इस बार वह खिताब बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा। दूसरी ओर, भारत की नजर अपने आठवें एशिया कप खिताब पर होगी। दोनों टीमों के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

The mobile version works perfectly which is great because I usually play on the go. Super convenient php365ph