@ गांधीनगर गुजरात :-
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 14 जनवरी 2026 उमंग एवं उल्लास के उत्तरायण पर्व के अवसर पर बुधवार को गांधीनगर में सेंट्रल विस्टा में सहाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ कराया।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नगरवासियों के साथ पतंग उड़ाने के आनंद में सहभागी हुए और उत्तरायण पर्व की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने खुले आकाश में पतंग उड़ाकर नगरवासियों को मुरमुरे के लड्डू और चिक्की का वितरण किया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के सभी नागरिकों को उत्तरायण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार पतंग उड्डयन के पर्व में लोग अपनी पतंग को आकाश में उड़ाते हैं, उसी प्रकार यह पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उन्नति के साथ सुख, शांति और समृद्धि की भी नई ऊंचाइयां प्राप्त कराने वाला उमंग पर्व बने।
मुख्यमंत्री ने ‘गांधीनगर पतंगोत्सव’ के गुब्बारे को आकाश में उड़ाकर पतंग महोत्सव–2026 का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, उप महापौर नटूजी ठाकोर, स्थायी समिति के अध्यक्ष गौरांग व्यास, गांधीनगर शहर भाजपा अध्यक्ष आशीष दवे, जिला कलेक्टर मेहुल दवे, विदेशी पतंगबाजों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी तथा बच्चे उपस्थित रहे।

JOHN MỘC BÀI hello JOHN ủa alo
QQ88 là nền tảng cá cược trực tuyến uy tín, tích hợp casino live, nổ hũ, bắn cá và thể thao với trải nghiệm ổn định.
QQ88 là nền tảng cá cược trực tuyến uy tín, cung cấp casino live, nổ hũ, bắn cá và thể thao với hệ thống bảo mật cao, vận hành ổn định.
Khoa bug đến gặp a JOHN tìm đồng diamond coin ước mơ của em là gì
ma túy tổng hợp ước mơ của em là gì