मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए अनूठी मिसाल कायम की

@ चंडीगढ़ पंजाब :-


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल पर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने भाखड़ा-ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के पंजाब का पानी छीनने के तानाशाही कदम की निंदा करने के लिए अनूठी एकजुटता का प्रदर्शन किया और राज्य के पानी को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प लिया।

यहां पंजाब भवन में बुलाई गई बैठक के दौरान कांग्रेस से पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह और पूर्व मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, शिरोमणि अकाली दल से वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद व बसपा के प्रदेश प्रमुख अवतार सिंह करीमपुरी, सी.पी.एम. के सचिव सुखविंदर सिंह सेखों और सी.पी.आई. के सचिव बंत सिंह बराड़ सहित राजनीतिक नेताओं ने बैठक बुलाने के लिए मुख्यमंत्री की स्पष्ट रूप से सराहना की।

उन्होंने सर्वसम्मति से कहा कि भगवंत सिंह मान ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने का दूरदर्शी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य सरकार नदी के पानी के मुद्दे पर पंजाब के हितों की रक्षा के लिए सभी कानूनी, राजनीतिक और प्रशासनिक तरीकों की पड़ताल करे।

सभी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री से नदियों के पानी के इस मुद्दे पर पंजाब और इसके लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की और इस कार्य के लिए उन्हें पूर्ण समर्थन व सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की मानवता के आधार पर हरियाणा को पीने के पानी की जरूरतें पूरी करने के लिए प्रतिदिन 4000 क्यूसेक पानी देने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक नेक पहल है, लेकिन जिस तरह हरियाणा सरकार और बी.बी.एम.बी. ने हमारे पानी को छीनने के लिए तानाशाही और पंजाब विरोधी रवैया अपनाया है, वह अत्यंत निंदनीय है।

राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार द्वारा बी.बी.एम.बी. में पंजाब सरकार के अधिकारियों में से नियुक्त सदस्य (पावर) को हटाकर पंजाब को कमजोर करने की तानाशाही की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि बी.बी.एम.बी. में पंजाब की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसके लिए इसे वीटो पावर दी जानी चाहिए ताकि अन्य हिस्सेदार मिलकर इसके खिलाफ साजिश न कर सकें। उन्होंने संकल्प लिया कि सभी राजनीतिक दल अपने मतभेदों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान सभी राजनीतिक दलों का समर्थन देने के लिए तहेदिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की एकता ने उन्हें बड़ा नैतिक हौसला दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सोमवार को पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें केंद्र सरकार और बी.बी.एम.बी. की तानाशाही की निंदा की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह संकट केंद्र द्वारा पंजाब पर थोपा गया है, लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए कानूनी रूप से सही और नैतिक रूप से मजबूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाद में हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपील की थी कि उनके पास लोगों की पीने के पानी की जरूरतें पूरी करने के लिए भी पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर पंजाब सरकार ने उदार दिल दिखाते हुए 6 अप्रैल से हरियाणा को प्रतिदिन 4000 क्यूसेक पानी आवंटित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा की आबादी तीन करोड़ है और अनुमानों के अनुसार 1700 क्यूसेक पानी लोगों की पीने के पानी की जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपनी वास्तविक जरूरत से 2.5 गुना अधिक पानी मांगा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पंजाब द्वारा अप्रैल महीने से यह पानी दिया जा रहा है और कुछ दिन पहले हरियाणा ने अनुरोध किया था कि यह पानी उनके लिए पर्याप्त नहीं है और उन्हें प्रतिदिन 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह पानी सिंचाई के लिए मांगा जा रहा है और यह समस्या इसलिए पैदा हुई क्योंकि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का उचित उपयोग नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार पंजाब को दबाने की कोशिश कर रही हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बी.बी.एम.बी. द्वारा पंजाब के पानी के हिस्से पर डाका डालने के लिए हर दिन नए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार बी.बी.एम.बी. की बैठक बुलाने के लिए एक सप्ताह का अग्रिम नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन हरियाणा को पानी देने की जल्दबाजी में तीन घंटे में बैठक बुलाई गई, जिसके बाद हरियाणा को पानी छोड़ दिया गया। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी पंजाब के पानी पर डाका डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

31 thoughts on “मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए अनूठी मिसाल कायम की

  1. Your style is so unique compared to many other people. Thank you for publishing when you have the opportunity,Guess I will just make this bookmarked.2

  2. I liked as much as you’ll obtain performed proper here. The caricature is tasteful, your authored material stylish. nevertheless, you command get got an edginess over that you want be handing over the following. unwell surely come further until now once more since precisely the same nearly very continuously inside case you protect this increase.

  3. A powerful share, I just given this onto a colleague who was doing slightly analysis on this. And he actually purchased me breakfast as a result of I discovered it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! However yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I feel strongly about it and love studying more on this topic. If possible, as you change into experience, would you mind updating your weblog with extra particulars? It’s highly helpful for me. Big thumb up for this blog publish!

  4. Merely a smiling visitant here to share the love (:, btw great design. “The price one pays for pursuing a profession, or calling, is an intimate knowledge of its ugly side.” by James Arthur Baldwin.

  5. Does your website have a contact page? I’m having a tough time locating it but, I’d like to send you an e-mail. I’ve got some creative ideas for your blog you might be interested in hearing. Either way, great site and I look forward to seeing it improve over time.

  6. I do accept as true with all of the ideas you’ve offered for your post. They are really convincing and can certainly work. Nonetheless, the posts are too short for starters. May just you please extend them a little from subsequent time? Thank you for the post.

  7. What¦s Taking place i am new to this, I stumbled upon this I have discovered It positively helpful and it has aided me out loads. I’m hoping to contribute & aid other users like its helped me. Good job.

  8. You really make it appear really easy together with your presentation however I in finding this topic to be actually one thing that I think I would by no means understand. It sort of feels too complex and extremely large for me. I’m taking a look forward on your next submit, I will try to get the hang of it!

  9. An impressive share, I simply given this onto a colleague who was doing a little bit evaluation on this. And he in reality purchased me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the deal with! However yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I really feel strongly about it and love studying extra on this topic. If attainable, as you develop into experience, would you mind updating your weblog with extra details? It’s extremely helpful for me. Big thumb up for this weblog put up!

  10. After study a few of the blog posts on your website now, and I truly like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will be checking back soon. Pls check out my web site as well and let me know what you think.

  11. I haven¦t checked in here for a while because I thought it was getting boring, but the last several posts are great quality so I guess I will add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂

  12. Thank you for all of your hard work on this web site. My niece really likes engaging in investigations and it’s really easy to see why. My partner and i notice all of the powerful mode you offer practical thoughts by means of this blog and as well as foster response from people on this subject matter plus our favorite princess is now becoming educated a whole lot. Have fun with the remaining portion of the new year. You are doing a brilliant job.

  13. Very well written information. It will be valuable to anybody who usess it, including myself. Keep doing what you are doing – for sure i will check out more posts.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...