@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के प्रदर्शों का लोग आसानी से अवलोकन कर सकेंगे तथा दोनों संग्रहालयों के बीच आवाजाही सुगम होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर विभिन्न प्रदर्शों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रथम तल पर नालंदा महाविहार और सांची स्तूप से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी तथा बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की परिक्रमा पर आधारित 3-डी चलचित्र भी देखा।
मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
