@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फितर के अवसर पर खानकाह-मुबिया फुलवारीशरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआयें ली और ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनएमिया पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Very interesting subject, appreciate it for posting.
I’ve been surfing online more than three hours lately, but I by no means discovered any fascinating article like yours. It’s lovely worth enough for me. Personally, if all web owners and bloggers made good content as you probably did, the net can be much more useful than ever before.