@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
विश्व की सबसे बड़ी और विकसित सभ्यता का महत्वपूर्ण केंद्र हरियाणा में होना गर्व की बात है। राखीगढ़ी महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के संकल्प को दोहराया।
₹22 करोड़ की लागत से बन रहे आधुनिक संग्रहालय और शोध संस्थान के जरिए यहाँ विश्व स्तरीय पर्यटन ढांचा विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी की दो ग्राम पंचायतों को 21-21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया।


philucky https://www.usphilucky.org