@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवासन योजना के अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंटीन, पुस्तकालय भवन तथा सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद् अतिथि निवास का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद् अतिथि निवास अत्यंत उत्कृष्ट रूप से निर्मित हुआ है और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ विधान परिषद् के सदस्यों को मिलेगा।

