पंजाब के राज्‍यपाल ने गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

@ चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब के राज्‍यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चन्‍द कटारिया ने गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्‍होंने गुरू गोबिंद सिंह जी द्वारा निर्धारित किए गए आदर्शों और लक्ष्‍यों के प्रति लोगों को पुन: समर्पित करने का आह्वान किया।

उन्‍होंने लोगों से मानवता और धर्मनिरपेक्षवाद के मूल्‍यों पर आधारित  समाज निर्मित करने का आग्रह किया। कटारिया ने गुरू पर्व को जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...