@ नई दिल्ली :-
भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs ) क्षेत्र के लिए प्रमुख वित्तीय भागीदार/पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है।
MSMEs को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में मान्यता देते हुए, PNB ने रणनीतिक रूप से एक व्यापक MSMEs बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है जो पारंपरिक संबंध बैंकिंग के साथ अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को जोड़ता है, जो प्रत्येक उद्यमी के सपने के लिए सुलभ ऋण सुनिश्चित करता है।

अब ग्राहक MSMEs के विभिन्न प्रारूपों के विशेष प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं: –
* PNB इनोवेट स्कीम: ₹50 करोड़ तक की ऋण सुविधा के साथ MSMEs , कृषि और संबद्ध सेवाओं में स्टार्ट-अप को वित्तपोषित करना।
* PNB ग्रोथ प्लस: स्टॉक स्टेटमेंट और किसी अन्य वित्तीय पेपर की आवश्यकता के बिना, शून्य RTGS/NEFT शुल्क और ₹2.00 करोड़ तक की ऋण सुविधा के साथ MSMEs हेतु अनुकूलित/ कस्टमाइज्ड वित्तीय समाधान।
* PNB जीएसटी एक्सप्रेस: सभी श्रेणी के उधारकर्ताओं (विनिर्माण, व्यापार, सेवाएँ) के लिए जीएसटी रिटर्न के आधार पर मूल्यांकन, जिसमें ₹10.00 करोड़ तक की ऋण सुविधा और किसी वित्तीय दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है।
* MSMEs प्राइम प्लस: सभी MSMEs इकाइयों के लिए ₹100 करोड़ तक की ऋण सुविधा और ब्याज दर और सेवा शुल्क में रियायत के साथ व्यापक वित्तपोषण।
* डिजी MSMEs ऋण: डिजिटल प्रसंस्करण के माध्यम से मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए ₹25 लाख तक का पेपरलेस ऋण।
* ई-जीएसटी एक्सप्रेस: जीएसटी रिटर्न के आधार पर ₹5 करोड़ तक का डिजिटल MSMEs ऋण, जिसमें सीजीटीएमएसई गारंटी उपलब्ध है और ब्याज दर और प्रसंस्करण शुल्क में रियायत है।
सरकारी भागीदारी योजनाएँ:
* ई-पीएम विश्वकर्मा: कारीगरों या शिल्पकारों को सीजीटीएमएसई द्वारा सुरक्षित ऋण सहायता, जिसमें शून्य मार्जिन आवश्यकता के साथ ।
* PNB ई-मुद्रा योजना: सीजीटीएमएसई द्वारा सुरक्षित तरुण प्लस योजना के अंतर्गत ₹20 लाख तक की ऋण सुविधा, जिसमें कई स्तरीय वित्तपोषण विकल्प शामिल हैं।
इस अवसर पर अपने व्याख्यान में, PNB के एमडी और सीईओ अशोक चंद्र ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय MSMEs दिवस, 27 जून, 2025 को, मैं आपको यह बताना चाहता हूँ कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। MSMEs नवाचार, रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास की रीढ़ हैं, और इसके एक विश्वसनीय बैंकिंग पार्टनर के रूप में, इसकी सफलता को उड़ान देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ग्राहक अपनी निकटतम PNB शाखा में जाकर, PNB वन ऐप का उपयोग करके या बैंक की समर्पित हेल्पलाइन पर संपर्क करके भी इन विशेष पेशकशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
