प्रचंड हुआ महेन्द्र राणा का प्रचार ,मिला क्षेत्रवासियो का आशीर्वाद

@ देहरादून उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के बारह जिलो में पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। मतदान की तिथी नजदीक आते ही जनसम्पर्क अभियान की रफ्तार तेज हो गयी है। पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल की कुल्हाड जिला पंचायत सीट पर निवर्तमान प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपना चुनाव निशान उगता सूरज के साथ प्रचार तंत्र को मजबूत कर दिया है।

विकास के एजेंडे के साथ महेन्द्र राणा का चुनावी रथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। महिलाओं, युवाओ, बुजर्गो का अपार जनसमर्थन महेन्द्र राणा को मिल रहा है, जिस तरह उन्होने पाँच साल प्रमुख के कार्यकाल में विकास किया यही उनका पाजिटिव फैक्टर है। जो कि उनकी जीत का द्वार खोलता है अन्य प्रत्याशी भी प्रचार तंत्र कर रहे हैं पर उनके सियासी कद के आगे बहरहाल कोई नहीं दिख रहा है।

राजनीति की सियासी पिच पर महेन्द्र राणा की सादगी, लोकप्रियता, मंझा हुआ अंदाज और जमीनी स्तर पर कार्य करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह नेगी ने कहा विकास का साफ सुधरा और पारदर्शी एजेंडा से जनता का वोट रूपी आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है वे हर समय जन समस्याओं को लेकर मुखर रहते हैं इस कारण वे हर किसी के दिल में राज करते हैं जोकि उनकी विजय का मार्ग प्रशस्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...