नाट्य लेखन प्रतियोगिता 2025 “प्रज्ञा आर्ट्स थियेटर ग्रुप” द्वारा सम्पन्न

@ राजेश डंडरियाल दिल्ली/ एन सी आर

दिल्ली के दिल एवं सत्ता के केंद्र, रायसिना हिल्स स्थित “प्रेस क्लब” में उत्तराखण्डी कार्यक्रम “उत्तराखण्ड के प्रथम नाटककार स्वर्गीय भवानी दत्त थपलियाल “सत्ती” की याद में आयोजित -प्रथम अखिल भारतीय भवानीदत्त थपलियाल “सत्ती” नाट्य-लेखन प्रतियोगिता – 2025के विजेताओं की विधिवत घोषणा एवं सम्मान समारोह किया गया।

प्रज्ञा आर्ट्स के आमंत्रण पर उत्तराखण्ड के 13 नाटककारों ने अपनी नाटक कृतियां इस प्रतियोगिता में भे, इसमें से 3 चयनित नाटक प्रज्ञा आर्ट्स ग्रुप द्वारा – निर्णायक मंडल को सौंपें गये, इस निर्णायक मंडल के श्रद्ध्ये रमेश घिल्डियाल , हेम पंत व सुनील नेगी के सामुहिक निर्णय के पश्चात प्रथम पुरस्कार हरि सुमन बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार जागेश्वर जोशी एवं तृतीय पुरस्कार ड़ॉ. सतीश कालेश्वरी को प्रदान किये गए।

उपरोक्त चयनित नाटकों का इसी वर्ष आयोजित होने वाले – “प्रथम मोहन उप्रेती नाट्य उत्सव-2025” में मंचन किया जायेगा। इसके साथ ही “प्रज्ञा आर्ट्स थियेटर ग्रुप” उत्तराखण्डी रंगमंच को समर्पित एक पुस्तक “रंग पहाड़ी” की भी शुरुआत करने जा रहा है, इसकी आधिकारिक घोषणा भी आज के इस कार्यक्रम में की गई, साथ ही उपस्थित मुख्य अतिथियों एवम प्रज्ञा आर्ट्स टीम द्वारा पुस्तक के आवरण पृष्ठ एवं रंग पहाड़ी के “लोगो” का अनावरण भी किया गया इस पुस्तक में आज चयनित नाटकों को भी जगह प्राप्त होगी।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन मोहन सत्ती, मीडिया प्रभारी, मुख्यमंत्री – उत्तराखण्ड, व्यवसायी एवं फ़िल्म निर्माता संजय जोशी , वरिष्ठ रंगकर्मी व फ़िल्म निर्देशक सुशीला रावत , उत्तराखण्ड आंदोलकारी व पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रसाद सहित उत्तराखण्ड के प्रबुद्ध वर्ग, नाटककार, फिल्मकार, बुद्धिजीवी वर्ग, लेखक, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता सहित कई लोगो ने अपनी उपस्थित दर्ज की।

इस कार्यक्रम में प्रज्ञा आर्ट्स की सहयोगी संस्था -“स्त्री शक्ति” एवं “बुरांश” की भी अहम भागीदारी रही। कार्यक्रम की आयोजक लक्ष्मी रावत ने संवादाता राजेश डंडरियाल से विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कुल मिलाकर आज का यह आयोजन – उत्तराखण्डी नाटकों एवं फ़िल्मों के लिये एक नया अध्याय व मील का पत्थर साबित होगा, और भविष्य में “रंग पहाड़ी” अपना रंग – रंगमंच व फ़िल्मों की दुनिया मे स्थापित करेगा, यह आज के आयोजन ने सिद्ध कर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों एवं साथी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...