@ प्रजा दत्त डबराल नई दिल्ली
भारतीय पर्यटन दिल्ली द्वारा आयोजित आज और कल महाभारत सर्किट सम्मेलन 2024 के कुरुक्षेत्र हरियाणा में
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, इंडिया टूरिज्म दिल्ली द्वारा आज और कल (4-5 नवंबर 2024 ) पर्यटन हितधारकों, मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स के लिए कुरुक्षेत्र हरियाणा में 2nd महाभारत सर्किट सम्मेलन और परिचय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

आज सुबह 8.30 बजे भारतीय पर्यटन दिल्ली 88 जनपत दिल्ली से एक बस सभी को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई ।ये यात्रा दो दिन के लिए आयोजित की गई है । कुरुक्षेत्र के सभी दार्शनिक स्थलों के बारे में सभी को दिखाया और बताया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं हरियाणा पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा शाम को सभी को संबोधित करेगे ।
वाईस प्रेसिडेंट इस्कॉन टैंपल श्री मोहन गौरचंद्र प्रभु ,कुरुक्षेत्र और पीपी खन्ना पूर्व प्रेसिडेंट एसोसिएशन ऑफ़ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया(ADTOI) भी उपस्थित रहेंगे ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुरुक्षेत्र के समृद्ध आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को उजागर करना है, जो अभी भी व्यापक रूप से अनदेखा है। इस आयोजन के माध्यम से उपस्थितगणों को ब्रह्म सरोवर, भीष्म कुंड, और श्रीकृष्ण संग्रहालय जैसे प्रमुख आकर्षणों से परिचित कराया जाएगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुरुक्षेत्र की पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करना और हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही ब्रह्म सरोवर,पैनोरमा विज्ञान केंद्र,श्रीकृष्ण संग्रहालय,सन्निहित सरोवर, देवीकूप भद्रकाली मंदिर,थानेसर ,हर्ष का टीला और शेख चिल्ली मकबरा, इस्कॉन मंदिर,भीष्म कुण्ड नरकातारी,ज्योतिसर जैसी प्रसिद्ध जगहों की यात्रा भी शामिल है, जो इस अनुभव को और भी रोचक बनाएगी।
इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 130 प्रतिनिधियों, जिनमें प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स शामिल हैं को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करेगा ताकि कुरुक्षेत्र के पर्यटन की अपार संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जा सके।

कार्यक्रम :
सर्किट सम्मेलन और परिचय यात्रा
कुरुक्षेत्र, हरियाणा
दिनांक: 04 नवंबर 2024
स्थल: होटल कर्ण लेक, करनाल
(1) कर्ण लेक करनाल में दोपहर का भोजन – दोपहर 12:30 बजे से
सम्मेलन – कार्यक्रम विवरण कर्ण लेक बैंक्वेट करनाल।
(2) शाम 5.00 बजे से – शाम 5:45 बजे तक
प्रतिनिधियों का पंजीकरण और आगमन हाई टी।
(3) शाम 6 बजे से 8:15 बजे तक सम्मेलन।
(4) रात 8.15 बजे से
सांस्कृतिक कार्यक्रम और नेटवर्किंग और डिनर।
रात 9:30 बजे – संबंधित होटल के लिए प्रस्थान।
