पश्चिमी वायु कमान के स्टेशन मास्टर वारंट अधिकारियों की संगोष्‍ठी-2026 आयोजित

@ नई दिल्ली :-

श्चिमी वायु कमान के स्टेशन मास्टर वारंट अधिकारियों (एमडब्ल्यूओ) के लिए एक संगोष्‍ठी 14 सितंबर 2026 को मुख्यालय डब्ल्यूएसी में आयोजित की गई। संगोष्‍ठी की अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख, डब्ल्यूएसी के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल जॉर्ज थॉमस ने की और इसमें कमान के उत्तरदायित्व क्षेत्र के सभी स्टेशन एमडब्ल्यूओ ने भाग लिया।

सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और सुधार के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया गया। चर्चाओं का केंद्र बिंदु कार्य वातावरण को बेहतर बनाना, सामान्य चुनौतियों का समाधान करना और वायु सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी पहलों को सुदृढ़ करना था।

एयर फ़ोर्स स्टेशनों में सकारात्मक और अनुकूल वातावरण बनाने के लिए संगठन में प्रभावी संचार, उत्‍कृष्‍ट व्यावसायिकता और कल्याणकारी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में स्टेशन एमडब्ल्यूओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया। संगोष्‍ठी में कर्मियों के कल्याण, निरंतर सुधार और व्यावसायिक उत्कृष्टता के प्रति डब्ल्यूएसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...