@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
कार्यशाला में छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत हेतु उत्तराखण्ड सरकार का टोल-फ्री नंबर 1064, सीएम हेल्पलाइन 1905 और CVC हेल्पलाइन 1800-11-0180 की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि 1064 नंबर व 1064 Anti-Corruption App पर शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा, “सतर्कता जागरूकता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि चरित्रवान और ईमानदार नागरिक तैयार करना है।
मुझे गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राएं सत्यनिष्ठा की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है।
डॉ. कविता अहलावत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, ईमानदारी सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, खासकर हमारी बेटियों के लिए। जब आप ईमानदारी से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगी, तो कोई भी आपका शोषण नहीं कर सकता। यदि कहीं भी अनुचित मांग, रिश्वत या उत्पीड़न का सामना हो, तो निडर होकर 1064 पर शिकायत करें। आपकी आवाज ही बदलाव लाएगी।
डॉ. वीरेन्द्र कुमार सैनी (वाणिज्य विभाग) ने “मूल्य और ईमानदारी” पर व्याख्यान देते हुए कहा कि ईमानदारी जीवन जीने की कला है, जो व्यक्तिगत समृद्धि से राष्ट्रीय समृद्धि तक ले जाती है।कार्यक्रम का समापन सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

