राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में ‘विकसित भारत @2047’ पर महापौर का प्रेरक संबोधन

@ कमल उनियाल कोटद्वार उत्तराखंड :-

12 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय, कण्वघाटी, कोटद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047’ विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

महापौर शैलेंद्र सिंह रावत जी ने अपने संबोधन में कहा कि –

2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब इस देश की बागडोर आप युवाओं के हाथों में होगी। प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा नशे से मुक्त, शिक्षित और कौशल से युक्त होगा।

उन्होंने आगे कहा कि – मेरे सपनों का भारत वह है जहाँ कोटद्वार जैसे छोटे शहरों से भी बड़े आविष्कार निकलें। आप निबंध, भाषण, चित्रकला के माध्यम से जो सोच रहे हैं, वही कल की नीति बनेगी। एंटी ड्रग सेल का ये प्रयास बहुत सराहनीय है, क्योंकि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव रख सकता है।

मैं छात्राओं से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि आप सिर्फ प्रतियोगिताओं में भाग न लें, बल्कि विकसित भारत @2047 की एंबेसडर बनें।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरीश चंद्र जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में निबंध, भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस, एंटी ड्रग सेल एवं रोवर एंड रेंजर्स इकाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...