राज्यपाल से राज्य निर्वाचन आयुक्त और एचपीएसईबी अध्यक्ष ने की भेंट

@ शिमला हिमाचल :-

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने शिष्टाचार भेंट की।

एचपीएसईबी अध्यक्ष ने राज्यपाल को बोर्ड के गतिविधियों, विभिन्न विद्युत परियोजनाओं, विद्युत वितरण को सुदृढ़ करने और राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने बढ़ती ऊर्जा मांग को सतत रूप से पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...