@ कोहिमा नागालैंड :-
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, देश के सबसे दूरदराज जिलों में से एक, नागालैंड के नोकलाक जिले का दौरा करने वाली पहली मंत्री बनीं। खडसे की यात्रा के दौरान, नोकलाक के उपायुक्त अरिकुम्बा ने उन्हें जिले के विकास की जानकारी दी। उन्होंने थोनोकन्यू आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रगति की भी समीक्षा की, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की और नोकयान गांव, जिला अस्पताल और नोकलाक के बहु-विभागीय खेल परिसर सहित प्रमुख स्थलों का दौरा किया।

नोक्लाक को “सीमांत जिला” भी कहा जाता है और यह नागालैंड के सबसे पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार, इस जिले की कुल जनसंख्या 55,434 थी और इसका आकार लगभग 1,152 वर्ग किलोमीटर है। यहां 14,630 घर हैं, यहां मुख्यतः ग्रामीण लोग रहते है और यह खियामनियुंगन नागा जनजाति का घर है। इस जिले की विशेषताओं में कम जनसंख्या घनत्व सहित बाजरा, पेरिला बीज, मक्का, सेम, रतालू और जॉब्स टियर के उत्पादन पर आधारित कृषि अर्थव्यवस्था शामिल हैं। जिले की सांस्कृतिक विरासत को भी मान्यता प्राप्त है; 2022 में, आर्थिक स्थिरता के लिए सतत विकास पुरस्कार नोकलाक मास्टरपीस को प्रदान किया गया।
अपनी यात्रा के दौरान, खडसे ने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं अवसंरचना जैसे विषयों के अंतर्गत 40 प्रमुख विकास संकेतकों में थोनोकन्यू ब्लॉक द्वारा की गई प्रगति का आकलन किया। यह ब्लॉक पहले सबसे कम आकांक्षी ब्लॉकों में से एक था लेकिन उसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है, वह भारत के 500 ब्लॉकों में मार्च 2023 में 465वें स्थान से बढ़कर सितंबर 2024 में 85वें स्थान पर पहुंच गया है।
सम्पूर्णता अभियान, तीन महीने का एक लक्षित अभियान, जिसे जुलाई से सितंबर 2024 तक छह प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर लागू किया गया, ने इस बदलाव में प्रमुख भूमिका निभाई है। खडसे ने कहा कि, मार्च 2024 तक 471 आकांक्षी ब्लॉकों में से 465वें स्थान पर होने के बावजूद, थोनोक्न्यू ब्लॉक ने छह केपीआई में से पांच में 100% संतृप्ति प्राप्त की। थोनोक्न्यू ब्लॉक में हमने जो उल्लेखनीय प्रगति देखी है, यह एक शानदार उदाहरण है कि जब समर्पण, दृढ़ता और समन्वय मिलते हैं, तो हर मील का पत्थर प्राप्त किया जा सकता है।
बातचीत के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को एक राष्ट्र के रूप में फलने-फूलने के लिए, इसके सबसे दूरदराज एवं अविकसित क्षेत्रों को अब पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि नोकलाक जिले और थोनोक्न्यू ब्लॉक द्वारा की गई प्रगति केंद्रित शासन एवं समुदायिक भागीदारी के प्रभाव को दर्शाती है। उन्होंने सरकार की इस दृढ़ता की पुनः पुष्टि किया कि आवश्यक संसाधन एवं अवसर भौगोलिक रूप से सबसे अलग क्षेत्रों को भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे सतत वृद्धि एवं विकास सुनिश्चित किया जा सके।
