@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
प्रकृति प्रेम का प्रतीक लोकपर्व हरेला जगह जगह धूमधाम से मनाया गया। धरती का हरित श्रँगार किया गया उत्तराखंड में समृद्ध लोक संस्कृति का प्रेरक हरेला का विषेश महत्व है यह पर्व एक लोकपर्व ही नहीं बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देना वाला लोकपर्व है। यह लोकपर्व हमे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और आने वाली पीढियो के लिए हरित भविष्य सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।

इसी परिप्रेक्ष्य में पौड़ी जनपद के पर्यटन क्षेत्र भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के जयहरीखाल रेंज के तत्त्वाधान में सैन्य क्षेत्र लैन्सडौन, विकास खंड जयहरीखाल और हरेला वन कोटा मुरान्यू में एक पेड माँ के नाम से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। सैन्य क्षेत्र लैन्सडौन में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, कर्नल विजय तोमर, प्रभागीय वना अधिकारी भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन स्पर्श काला ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अपने सम्बोधन में प्रभागीय वना अधिकारी स्पर्श काला ने कहा हरेला लोकपर्व पर्यावरण
संरक्षण, वन संरक्षण, भू संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।इस पर्व पल अधिक से अधिक वृक्षारोपण से मिट्टी कटाव मे रोकथाम के साथ जलस्तर में बढावा और जैवविविधता के संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है।
बिग्रेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा हरेला एक पर्व ही नहीं बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, और जनजागरुकता का महत्वपूर्ण अभियान है इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम बढाना है।

इस अभियान के तहत विकास खंड जयहरीखाल में ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण, खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, वन क्षैत्र अधिकारी गणेश बहुगुणा, वन क्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी, उप प्रभागीय वना अधिकारी प्रशान्त हिन्दवाण ने प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का संकल्प को दोहराते हुये फलदार वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम मे बोलते हुए वन क्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी और गणेश बहुगुणा ने कहा वृक्षारोपण प्रकृतिक पर्व हरेला हमे प्रकृति में आई मुस्कान के साथ प्रकृति से मिलने वाली ताजगी और आत्मीयता होने का आनन्द का अनुभूति कराता है इस सावन माह में वृक्षारोपण से धरती, आकाश के साथ पेड पौधे प्रफुल्लित हो जाते हैं।
ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण ने अपने सम्बोधन में कहा प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिये जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास होगा। उप प्रभागीय वना अधिकारी प्रशान्त हिन्दवाण ने जनप्रतिनिधियो और गणमान्य लोगों के साथ वृक्षारोपण कर सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर वन अधिकारियों और वन कर्मियो ने सभी स्थानीय निवासियों को लोक पर्व हरेला की शुभकामनाये दी

Jai HARELA