सारंडा के नक्सल प्रभावित गांवों में सीआरपीएफ द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र स्थित अति नक्सल प्रभावित गांव जम्बाईबुरू में 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम कमांडेंट राजीव रंजन के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषभ शेखर द्वारा किया गया, जिसमें जम्बाईबुरू, कलईता एवं धरनाधरी गांवों के सुदूर क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं।कार्यक्रम में ए/26 बटालियन के कंपनी कमांडर निरीक्षक/जीडी अमरेश सिंह, राज्य पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जूलियस इक्का तथा जम्बाईबुरू गांव के मुंडा जयराम तोरकोद भी उपस्थित रहे।

इस शिविर को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सीआरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी प्रयास बताया।

3 thoughts on “सारंडा के नक्सल प्रभावित गांवों में सीआरपीएफ द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

  1. Fly88 là nhà cái cá cược trực tuyến uy tín hàng đầu tại Việt Nam, được cộng đồng người chơi tin tưởng nhờ tiêu chí minh bạch – an toàn – tốc độ. Nhà cái Fly88 sở hữu hệ sinh thái sản phẩm giải trí hấp dẫn như: Ca.si.no, Game bài, Thể thao, Nổ hũ, Xổ số và Đá gà. Hãy đăng ký Fly88 ngay hôm nay để tận hưởng không gian cá cược chuyên nghiệp và đẳng cấp nhất.

  2. This is a very informative post. I really appreciate how clearly everything is explained, especially for people who are new to online casino
    platforms.

    The way you describe the features, usability, and
    overall experience makes it easy to understand and compare with other websites.
    I also like that the content focuses on safety, convenience, and user experience.

    Thanks for sharing such useful information. I will definitely check out more articles on this site.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...