@ देहरादून उत्तराखंड :-
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 10/11 अप्रैल 2026 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/यातायात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रात्रि में घूम रहे 1500 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते उनके सत्यापन की कार्रवाई की गयी तथा अलग-अलग थाना क्षेत्र में नियमो का उल्लंघन करने पर कुल 171 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 42750/- ₹ का जुर्माना वसूला गया, इस दौरान पुलिस द्वारा 05 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 Bnss में हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 33 वाहन चालकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 125 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 67500/- का जुर्माना वसूला गया तथा 20 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 42 वाहनों को सीज किया गया।


