Tour Operator Association Uttarakhand एवं ADTOI Uttarakhand की UCADA के साथ महत्वपूर्ण बैठक

@ देहरादून उत्तराखंड :-

10 अप्रैल 2026 को UCADA में Tour Operator Association Uttarakhand (TOAU) एवं ADTOI Uttarakhand चैप्टर के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक आशीष चौहान (CEO) के साथ संपन्न हुई। बैठक के दौरान टूर ऑपरेटर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।

 बैठक में सबसे प्रमुख मांग अक्रेडिटेड टूर ऑपरेटर्स के लिए कोटा (Quota) निर्धारित करने की रही। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रशासन की ओर से सितंबर माह में इस विषय पर कार्य करने का आश्वासन दिया गया है, जिससे टूर ऑपरेटर्स में उम्मीद जगी है।

इसके अलावा, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग व्यवस्था को लेकर भी अहम सुझाव दिए गए। प्रतिनिधिमंडल ने यह स्पष्ट किया कि वेबसाइट को एक साथ 1–2 महीने के लिए खोलने से अत्यधिक तकनीकी दबाव बनता है, जिससे निष्पक्ष बुकिंग प्रभावित होती है। इस सुझाव को आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया और सुधार की दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत दिए।

चारधाम हेलीकॉप्टर सेवाओं, विशेष रूप से Dehradun से संचालित सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इन बिंदुओं पर भी निकट भविष्य में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने आशीष चौहान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने टूर ऑपरेटर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में पहल की।

यह बैठक पर्यटन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...