सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

@ पटना बिहा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजेंद्र नगर स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क पहुंचे, जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक योगदान, सादगी और बिहार के विकास में उनकी भूमिका को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, समर्पण और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी।

उन्होंने बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...