उत्तर प्रदेश के झांसी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू

@ नई दिल्ली :-

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के झांसी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होने वाली है। यह टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक चलेगा, जो मार्च में आयोजित सीनियर महिला चैंपियनशिप के समान एक नए ग्रुप-आधारित प्रारूप में होगा।
इसमें 30 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें तीन ग्रुपों- ग्रुप ए, बी और सी में बांटा जाएगा। ग्रुप ए में शीर्ष 12 टीमें शामिल हैं, जो चैंपियनशिप के खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। ग्रुप बी में 10 टीमें शीर्ष स्तर पर आने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि ग्रुप सी में आठ टीमें हैं,जो अगले सीजन में ग्रुप बी में जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगी।
ग्रुप बी और सी के मैच 4 अप्रैल को शुरू होंगे, जबकि ग्रुप ए के मैच 8 अप्रैल से शुरू होंगे। टीमों को जीत के लिए तीन अंक, ड्रॉ के लिए एक अंक और हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।
टूर्नामेंट के पहले दिन, हॉकी राजस्थान का मुकाबला त्रिपुरा हॉकी से, हॉकी अरुणाचल का मुकाबला हॉकी जम्मू-कश्मीर से, छत्तीसगढ़ हॉकी का मुकाबला हॉकी गुजरात से और हॉकी हिमाचल का सामना हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार से होगा।

One thought on “उत्तर प्रदेश के झांसी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...