@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
ग्रामीण विकास एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा ने नाबार्ड के साथ मिलकर तहसील मिल्कीपुर के अंतर्गत बसवार खुर्द एवं बसवार कलां ग्रामों को ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के तहत शामिल किया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक बैंकिंग, बीमा, पेंशन एवं ऋण सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा किसानों एवं ग्रामीणों की आय बढ़ाने हेतु आजीविका के अवसर विकसित करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं संयोजक, एसएलबीसी उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर शशांक, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अयोध्या क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ ही अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नाबार्ड एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त प्रयास से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक एवं नवाचार आधारित कृषि तकनीकों, बेहतर ऋण सुविधा एवं सतत कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:
– वित्तीय समावेशन एवं केसीसी संतृप्ति
– सौर ऊर्जा वित्तपोषण
– कौशल विकास एवं SHG सशक्तिकरण
– आधुनिक कृषि एवं सहायक गतिविधियाँ
– ग्रामीण उद्यमिता एवं प्रोसेसिंग इकाइयाँ
– डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय साक्षरता
– जलवायु अनुकूल कृषि एवं सामुदायिक विकास
इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों का भव्य सम्मान भी किया गया। यह ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम ग्रामीण विकास, आय वृद्धि एवं समावेशी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


Today, while I was at work, my sister stole my iphone and tested to see if it can survive a thirty foot drop, just so she can be a youtube sensation. My apple ipad is now broken and she has 83 views. I know this is entirely off topic but I had to share it with someone!
wonderful points altogether, you simply gained a brand new reader. What would you recommend in regards to your post that you made some days ago? Any positive?