@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ के समक्ष राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत, हृदयस्पर्शी प्रस्तुतियां देने वाले लोक कलाकारों को सरकारी आवास पर सम्मानित करने व उनसे संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। इसके साथ ही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिह्न का अनावरण एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के ‘संस्कृति एप’ का शुभारंभ भी किया गया।
उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों के प्रतिभाशाली कलाकारों की लय, राग और रंग से सजी अद्वितीय प्रस्तुतियों में हमारी अविचल सांस्कृतिक परंपरा और अखंड आध्यात्मिक विरासत का जीवंत दर्शन हम सब ने किया।

