मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदान किए राष्ट्रीय अलंकरण

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती अनेक वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र सेवियों द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए जीवन का बलिदान करने की साक्षी रही है। राष्ट्र के निर्माण में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियां अभिनंदन की पात्र हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी विभूतियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने की परम्परा है। संस्कृति, पर्यटन और सहयोगी संस्थाओं ने अभिनव और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया है, जो सराहनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार की शाम रवीन्द्र भवन, स्थित हंसध्वनि सभागार में आजादी का महापर्व कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर देश की गणमान्य हस्तियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान और महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब हम भारत माता की जय बोलते हैं तो रोम रोम रोमांचित हो जाता है। आनंद का प्रवाह कई गुना प्रारंभ हो जाता है। यह परमात्मा की दया है जिस देश में हमने जन्म लिया है उस देश को पूरी दुनिया बड़े आदर के साथ देखती है। हमारे देश की सनातन संस्कृति की कई विशेषताएं हैं। हर काल, हर युग में हर समय दुनिया के लिए हर उलझे-सुलझे प्रश्नों के उत्तर यह संस्कृति देती आई है। दुनिया सदैव कई प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए भारत की तरफ देखती रही है और भारत ने सदैव उत्तर देने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें इस बात का गर्व और आनंद भी है कि बदलते दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी ने भारत का पराक्रम देखा है। इस आपरेशन के माध्यम से सेना के सामर्थ्य को देखा है। लेकिन एक और दौर से हम गुजर रहे हैं, एक तरफ वैश्विक उथल-पुथल में अलग-अलग प्रकार से अब सारी घटनाओं को भी देख रहे हैं। दूसरी तरफ भारत की प्रगति यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तमाम चुनौतियों के बीच कितने ही प्रकार से हो रही है। गत 11 साल का समय अभूतपूर्व रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धारा 370 की समाप्ति, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम और आंतक की समाप्ति की दिशा में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भारत विश्व में अपनी साख बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त पुरस्कृत विभूतियों को बधाई देते हुए राष्ट्र हित में किए गए उनके कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान अंतर्गत रुपये 2-2 लाख की सम्मान निधि, प्रशस्ति एवं सम्मान पट्टिका से देश की महान् विभूतियों का सम्मानित किया गया। देश की सुरक्षा, वीरता, नारी उत्थान, सामाजिक पुनर्जागरण में श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए स्थापित वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान सु मीनाक्षी जैन नईदिल्ली, डॉ. शशिप्रभा कुमार (नोएडा), इंदुमति काटदरे (अहमदाबाद) एवं डॉ. पी.टी.उषा नई दिल्ली को प्रदान किया गया।

स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ता महेश शर्मा झाबुआ, लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन, गिरीश प्रभुणे (पुणे) एवं विवेकानंद केन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर (गुवाहाटी) को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान से प्रफुल्ल केतकर शनई दिल्ली, प्रो. रघुवेंद्र तंवर नई दिल्ली, डॉ. केशवराव सदाशिवशास्त्री मुसलगांवकर उज्जैन एवं जाने माने आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल (नई दिल्ली) को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने के लिए निर्मलदास नारंग (ग्वालियर), सेवा भारती शिक्षा समिति (इन्दौर), रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हास्पिटल (वृंदावन), जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल डिण्डोरी को प्रदान किया गया है।

गायक सुरेश वाडकर का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रख्यात गायक सुरेश वाडकर और उनकी धर्मपत्नी पदमा वाडकर को सम्मानित किया। सुरेश वाडकर ने मन्नाडे के गाए प्रसिद्ध राष्ट्रभक्ति गीत “ऐ मेरे प्यारे वतन….” सहित अपने अनेक गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का हृदय जीत लिया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री धर्मेन्द सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...