@ देहरादून उत्तराखंड :-
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस विभाग में पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत 08 उपनिरीक्षकों एवं प्लाटून कमाण्डरों को दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को नवीन वाहिनियों में तैनाती भी दी गई है। पुलिस मुख्यालय के इस निर्णय से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस पदोन्नति से पुलिस बल की प्रशासनिक एवं संचालनात्मक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

1. दिनेश रावत (आई.आर.बी.-प्रथम)
2. प्रेम राम (आई.आर.बी.-प्रथम)
3. रामप्रवेश प्रसाद (31वीं वाहिनी)
4. दीवान सिंह गुंसाई (46वीं वाहिनी)
5. भारत सिंह (31वीं वाहिनी)
6. विजय सिंह बिष्ट (आई.आर.बी.-द्वितीय)
7. धर्मवीर सिंह (46वीं वाहिनी)
8. सुधीर जुयाल (आई.आर.बी.-प्रथम)
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
