@ वाराणसी उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट : जेन वी फेस्टिवल’ की शुरुआत हुई। पुस्तक महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर आधारित 500 से अधिक पुस्तकों को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन और आध्यात्मिकता जैसे विषयों से जुड़ी पुस्तकें भी फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण हैं।

फेस्टिवल के आयोजक डॉ. पवन विजय ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 500 से अधिक पुस्तकें लिखी गई हैं। उनके अनुसार, ये पुस्तकें केवल जीवनी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें डिजिटल इंडिया, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकसित भारत के विजन सहित विभिन्न सरकारी पहलों और नीतियों का विस्तृत अध्ययन किया गया है।
उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की योजनाओं एवं नीतियों पर प्रकाशित सामग्री को एक स्थान पर लाकर युवाओं तक पहुंचाना है। ‘जेन वी’ को उस युवा पीढ़ी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो नए विजन के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
दो दिनों के दौरान लेखक और विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों एवं पैनल चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। इनमें अमीश त्रिपाठी, विशाल सहाय और अशोक श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। साहित्य के साथ सिनेमा और रोमांच से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार संवैधानिक पद की शपथ ली थी। इसी क्रम में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह फेस्टिवल उनके राजनीतिक सफर और जनविश्वास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा का मंच भी बनेगा।

Mình thường truy cập https://fly88.in/ để theo dõi các thông tin mới được cập nhật.