वीपीएचईपी परियोजना में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

@ देहरादून उत्तराखंड :-

देश के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, 31 अक्टूबर 2025 को वी.पी.एच.ई.पी. (VPHEP) परियोजना में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ को अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर को यादगार बनाने हेतु परियोजना परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (पावर हाउस), प्रेम सिंह रावत द्वारा किया गया। रावत ने परियोजना के समस्त कार्मिकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में शपथ लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत, कार्यालय परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में परियोजना के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया। दौड़ का नेतृत्व स्वयं महाप्रबंधक (पावर हाउस) प्रेम सिंह रावत ने किया, जो परियोजना परिवार में राष्ट्रीय सद्भाव और एकजुटता का मजबूत संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान, उप महाप्रबंधक सतर्कता कमल नौटियाल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कर्मचारियों को जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें महाप्रबंधक (इलेक्ट्रो-मैकेनिकल) आर.एस. राणा, अपर महाप्रबंधक (यांत्रिक/है.मैक.) संजय मंगाई, अपर महाप्रबंधक (नियोजन) बी.एस. पुंडीर, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) ए.के. वास्तव, अपर महाप्रबंधक (विद्युत एवं संचार) मनोज पांडे, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) कमल नौटियाल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डिप्टी कमाण्डेंट विश्व नाथ अहुति, तथा वरिष्ठ प्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा.) बी.डी. भट्ट, जन सम्पर्क अधिकारी यतबीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद थे।

परियोजना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...