@ संगीता पाण्डेय/पुन्दाग राँची झारखंड :-
एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग,राँची में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत गाने के उपरांत राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्स्ट चेयरमैन ऑफ झारखंड रियल एस्टेट अपीलीयट ट्रिब्यूनल रांची बीबी मंगल मूर्ति , तथा विशेष अतिथि सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी. पब्लिक स्कूल्स , झारखंड ,जोन – बी, के एम . के. सिन्हा उपस्थित थे।

इन सबो ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ . तापस घोष के अगुआई मे ध्वजारोहण कर एनसीसी. तथा गाइड एंड स्काउट्स के कैडेट्स ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत की सलाली गारद ली। पूरे विद्यालय परिवार ने एकजुट हो कर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना प्रकट की। कार्यक्रम मे देशभक्ति स्वागत गीत ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्यों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ . तापस घोष ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्त्व तथा विद्यार्थियों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी बुद्धिमत्ता के साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करने का संदेश दिया तथा कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी को नहीं भूलना चाहिए कि तकनीक हमारे लिए है ,हम तनिक के लिए नहीं।स्वराज समाचार,दांडी मार्च( नृत्य नाटिकाओं ) की प्रस्तुति के माध्यम से अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा बापू महात्मा गाँधी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक आंदोलनों को जीवंत किया गया। अंग्रेज़ी भाषण, ‘मातृभूमि को श्रद्धांजलि’ तथा एक्शन सॉन्ग ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि ए.आर.ओ. एम. के . सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन के महत्त्व पर बल दिया ,साथ ही शिक्षा के साथ संस्कार तथा मानवीय मूल्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी।उन्होंने आर्य रत्न पद्म पूनम सूरी जी के संदेश को भी दोहराया कि हमारे महापुरुषों ने हमें आजादी दिलाई ,पर इसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए शानदार मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि मंगल मूर्ति के आशीर्वचनों ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ शिक्षिका इंदिरा घोष ने धन्यवाद ज्ञापन किया।सम्पूर्ण समारोह ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।विद्यालय का यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक बना।समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा अभिभावकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


F8BET thương hiệu nổi bật 2026 . Nạp đầu nhận ngay 68k.
Trải nghiệm tại FLY88 nhìn chung khá tốt và mượt.
I really appreciate the bonuses they offer for new players. It gives a great head start. Definitely check out grenbet if you enjoy betting.
Best gaming experience I have had in a while. The payouts are fast and the games are legit. Highly recommend phjilibee to all my friends.
Finally found an app that doesn’t lag. The registration was a breeze with no1jililoginapp. Super handy for gaming on the go.