विराट कोहली IPL मे 1000 चौके और 279 छक्के मरने वाले पहले खिलाडी बने 

@ नई दिल्ली :-

विराट कोहली ने IPL के इतिहास में एक और रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक हज़ार चौके-छक्के लगाने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक के सभी 18 IPL सीजन खेले हैं। उन्होंने कल बेंगलुरु में डेल्ही कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया।

कोहली का यह यादगार पल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पारी के चौथे ओवर में उस समय़ आया, जब उन्होंने डेल्ही कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाया। इस तरह उनकी एक हज़ार बाउंड्री हो गई हैं, जिसमें 721 चौके और 279 छक्के शामिल हैं।

विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वालों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं और क्रिस गेल के 357 और रोहित शर्मा के 282 छक्कों से पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...