@ पटना बिहार
विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन का उद्धाटन किया। विश्वेश्वरैया भवन प्रांगण में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की पुनर्स्थापित मूर्ति का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उद्घाटन के पश्चात् विश्वेश्वरैया भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस पूरे भवन की नियमित रूप से साफ-सफाई और ठीक ढंग से मेंनटेनेंस तथा सबसे ऊपरी तल पर सोलर प्लेट लगाने के निर्देश दिए। इस भवन में सरकार के सभी महत्वपूर्ण तकनीकी विभाग संचालित हैं।

