योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर मे हिंदू सेवाश्रम भवन पर पार्टी का ध्वज फहराया

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों के साथ झंडे के सामने सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया और उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित यह संगठन आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के जरिए 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई ऊर्जा दे रहा है।

योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें।” उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मंत्र के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार किया है। भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार की है। यह विस्तार की नहीं, बल्कि विचार की यात्रा है। उन्होंने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प को पार्टी की मूल भावना बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है।

योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक आदर्शों और सनातनी जीवन मूल्यों से प्रेरित एक जीवंत विचार परंपरा है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...