02 शातिर नजबजन आये देहरादून पुलिस की गिरफ्त में

@ देहरादून उत्तराखंड :-

23 अप्रैल 2026 को विवेक सिंह रावत पुत्र गब्बर सिह रावत निवासी गली न.- 01 जोगीवाला माफी छिद्दरवाला, रायवाला जनपद देहरादून, 26 अप्रैल 2026 को देवेन्द्र सिंह नेगी पुत्र स्व. मनवर सिंह नेगी निवासी वार्ड न. 04 जोगीवाला माफी छिद्दरवाला, रायवाला, जनपद देहरादून व 27 अप्रैल 2026 को कविता रतूड़ी पत्नी सुनील रतूड़ी निवासी ग्राम व पो0 छिद्दरवाला थाना रायवाला जनपद देहरादून द्वारा थाना रायवाला पर तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घरों के ताले तोड़कर घरों से नगदी व सोने चांदी की ज्वैलरी, लेपटाप इत्यादि चोरी कर लिये गये हैं। प्राप्त तहरीरों पर थाना रायवाला पर क्रमशः मु.अ.सं.- 58/2026, मु.अ.सं.- 60/2026 व मु.अ.सं.- 61/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थाना क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ प्रभारी कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौहरीमाफी जंगल से सत्यनारायण मन्दिर आने वाली सड़क से नकबजनी की घटनाओ में शामिल 02 अभियुक्तों 1-बाँबी टम्टा पुत्र स्व. सुभाष चन्द्र टम्टा निवासी गली न. 02 शहीद गुरंगद्वार रुषा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष व 2-जय सिंह कुशवाहा पुत्र रोहन सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कला थाना धनारी जिला सम्भल उ0प्र0 हाल निवासी मदनपुर खादर थाना सरिता बिहार नई दिल्ली उम्र 23 वर्ष को उक्त घटनाओ से सम्बन्धित चोरी किये गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए तुरंत अन्यत्र स्थानों को भाग जाते हैं तथा मौका मिलते ही दोबारा रैकी कर चोरी की घटनाओं का अंजाम देते हैं। रायवाला क्षेत्र में भी अभियुक्तों द्वारा रैकी करने के बाद मौके मिलने पर 14 अप्रैल  2026 को छिद्दरवाला क्षेत्र एक बन्द घर में गैंती व रिन्च की मदद से घर के ताले तोड़कर चोरी की थी तथा चोरी के बाद दोनों अभियुक्त दिल्ली भाग गए थे, उसके पश्चात अभियुक्तो द्वारा 22 अप्रैल 2026 को पुनः दिल्ली से देहरादून आकर छिद्दरवाला क्षेत्र में एक अन्य बन्द घर में घुसकर चोरी की थी, जिसके बाद अभियुक्त हरिद्वार जाकर रेलवे स्टेशन में रुके तथा पुनः 23 अप्रैल 2026 को रात्रि में छिद्दरवाला पंहुचे व बन्द घरों की रैकी के दौरान एक घर पर ताला लगा देख उसमें चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा उसके बाद ट्रैन से दिल्ली चले गये।

29 अप्रैल 2026 की रात्रि में में अभियुक्तों द्वारा पुनः वापस आकर श्यामपुर क्षेत्र में चोरी की कोशिश की थी पर पुलिस की लगातार सक्रियता के चलते वे कामयाब नहीं हो पाए तथा वहाँ से वापस आकर दिनांक 30 अप्रैल 2026 को रायवाला क्षेत्र में दोबारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए रैकी करने के लिए जा रहे थे पर रैकी से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- बाँबी टम्टा पुत्र स्व. सुभाष चन्द्र टम्टा निवासी गली न. 02 शहीद गुरंगद्वार रुषा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष
2- जय सिंह कुशवाहा पुत्र रोहन सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कला थाना धनारी जिला सम्भल उ.प्र. हाल निवासी मदनपुर खादर थाना सरिता बिहार नई दिल्ली उम्र 23 वर्ष

बरामदगी-

1- वीवो कम्पनी का हरा व काले रंग का मोबाइल फोन, रोज गोल्ड रंग की एक डिजिटल घड़ी, एक काले रंग का चैनदार बैग व 2600/- रुपये नगद (सम्बन्धित मु.अ.सं.- 58/2026)

2- 2500/- रुपये नगद (सम्बन्धित मु.अ.सं. – 60/2026)

3- एक Acer कम्पनी का लैपटाँप, नीली व सफेद रंग की चैकदार कमीज (सम्बन्धित मु.अ.सं.- 61/2026 )

पुलिस टीम-

1- उ.नि. योगेश चन्द्र खुमरियाल
2- उ.नि. जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा
3- हे.का. प्रवीण सिन्धु
4- का. धर्मालाल
5- का. नन्दकिशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...