पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण मे लोहियाहेड व हेलीपैड में जनता से मुलाकात की

@ खटीमा उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन एवं वीरेंद्र मौर्य की माता स्व. सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगतों की आत्माओं की शान्ति की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, DM उधमसिंहनगर नितिन सिंह भदौरिया,DM चम्पावत मनीष कुमार, SSP मणिकांत मिश्रा, CDO दिवेश शाशनी, ADM कौस्तूभ मिश्रा, SP नीहारिका तोमर, SDM तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...