@ जयपुर राजस्थान
निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं श्री ओपी बुनकर ने बताया कि निदेशालय की ओर से 36 ACDPO तथा 8 CDPO के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
निदेशक ने बताया कि 8 CDPO को नियुक्ति आदेशों में सोमवार को ओटीएस में सुबह 9.30 बजे प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त CDPO को 13 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 36 ACDPO को नियुक्ति आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि वे सोमवार को प्रातः 9.30 बजे निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं में उपस्थित होकर अपने ओरिजिनल दस्तावेज का अवलोकन करवाये।

