योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में NSG-UP पुलिस संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम (Joint Capacity Building Training Program) का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जाएगा, आतंकियों को अपने मंसूबों में सफल होने का अवसर नहीं मिलेगा और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत रणनीति, बेहतर समन्वय और आधुनिक प्रशिक्षण समय की आवश्यकता है। NSG और यूपी पुलिस का यह संयुक्त प्रयास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों सुरक्षा बलों के बीच तालमेल बढ़ाना, परिचालन क्षमताओं को मजबूत करना तथा आतंकवाद और अन्य गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त कौशल विकसित करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि NSG और उत्तर प्रदेश पुलिस का यह साझा प्रयास देश की आंतरिक सुरक्षा को नई शक्ति और दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कमांडो का हार्दिक अभिनंदन किया।

यह पहल सुरक्षा बलों की तैयारियों को मजबूत करने और आपात परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...